ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक की आशंका
पूरे राज्य में शोक की लहर

गिरिडीह/रांची। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक को निधन की वजह बताया जा रहा है।
पूरे राज्य में शोक की लहर
उनके निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में गहरा दुख देखा जा रहा है। कई नेताओं ने इसे राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और राज्य सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राजनीति में अहम योगदान
झामुमो के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से पार्टी और राज्य की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।
फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है।
![]()




