सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परीक्षा में कदाचार,दो परीक्षार्थी निष्कासित
829 परीक्षार्थी हुए शामिल, 80 रहे अनुपस्थित

कोटालपोखर संवाददाता/साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को आयोजित डिजिटल कम्युनिकेशन एंड डाटा मैनेजमेंट विषय की परीक्षा में कदाचार का मामला सामने आया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों छात्रों को निष्कासित कर दिया गया।

829 परीक्षार्थी हुए शामिल, 80 रहे अनुपस्थित
परीक्षा में कुल 829 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान हुई इस कार्रवाई के बाद केंद्र पर कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बन गई।
प्राचार्य ने दिए सख्त निर्देश
महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन कदाचार मुक्त और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
![]()




