झारखंड समाचारझारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

गुमानी नदी में बढ़ा जलप्रवाह,बैरेज का लिया जायजा

बरकत खान ने किया निरीक्षण, फाटकों से पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए विभागीय अधिकारियों से की बातचीत

Views: 37
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

बरहरवा संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण गुमानी नदी में जलप्रवाह बढ़ गया है। संभावित नुकसान को देखते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सह पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बरहेट पहुंचकर बैरेज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बरकत खान ने विभागीय सहायक अभियंता से बातचीत कर बैरेज के फाटकों से हो रहे पानी के बहाव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जलप्रवाह को नियंत्रित करने और संभावित नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। साथ ही बैरेज की वर्तमान स्थिति और नदी के जलस्तर की भी जानकारी ली।

गुमानी नदी में बढ़ा जलप्रवाह,बैरेज का लिया जायजा

लगातार निगरानी रखने का निर्देश

बताया गया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी बुधवार को गुमानी नदी की स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने विभागीय कार्यपालक अभियंता से बातचीत कर जलस्तर की जानकारी ली और क्षेत्र में संभावित नुकसान को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। वे नदी की स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

बरकत खान ने कहा कि यदि आगे बारिश नहीं हुई तो शाम तक गुमानी नदी में पानी का प्रवाह सामान्य होने की संभावना है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और संभावित नुकसान को रोकने के लिए संबंधित विभाग एवं स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button