स्थानीय समाचारपाकुड़
Trending

पुठीमारी पलटन ब्रिज के पास सड़क धंसी, पाकुड़-बंगाल मार्ग पर आवागमन ठप

लगातार बारिश और तेज जल प्रवाह से दोनों ओर सड़क क्षतिग्रस्त, वाहनों की लगी लंबी कतार; एंबुलेंस और पत्थर कारोबार पर भी असर

Views: 28
0 0
Read Time:3 Minute, 47 Second

पाकुड़ संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण पाकुड़ को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पुठीमारी पलटन ब्रिज के पास सड़क दोनों ओर धंस गयी है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं बाइक और टोटो चालक जान जोखिम में डालकर किसी तरह क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करने को मजबूर हैं। मार्ग बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।

सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हो रही है। इलाज के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाली एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पलटन ब्रिज काफी पुराना है। लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव के कारण सड़क दोनों ओर से धंस गयी है।

पुठीमारी पलटन ब्रिज के पास सड़क धंसी, पाकुड़-बंगाल मार्ग पर आवागमन ठप

पहले भी दो सप्ताह तक बाधित रहा था आवागमन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब दो सप्ताह तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा था। बाद में सड़क की मरम्मत कर परिचालन शुरू कराया गया था। लेकिन लगातार बारिश के कारण एक बार फिर सड़क धंसने से वही स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

पत्थर कारोबार पर पड़ेगा सीधा असर

पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से व्यवसायी वर्ग की परेशानी बढ़ गयी है। खासकर पाकुड़ के पत्थर कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है। पाकुड़ से स्टोन चिप्स लदे सैकड़ों वाहन इसी मार्ग से पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों तक पहुंचते हैं।

आवागमन बाधित रहने से इन वाहनों का परिचालन प्रभावित होगा, जिससे पत्थर कारोबारियों के साथ-साथ परिवहन कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। लंबे समय तक मार्ग बंद रहने की स्थिति में माल ढुलाई और कारोबार दोनों प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है।

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पलटन ब्रिज की मरम्मत और नए सिरे से निर्माण की मांग कई बार उठायी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों के अनुसार पुल और सड़क की स्थायी समस्या का समाधान होने पर बार-बार सड़क धंसने तथा आवागमन बाधित होने की समस्या से निजात मिल सकती है।

फिलहाल लोगों को सड़क की मरम्मत का इंतजार है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सामान्य आवागमन बहाल होने की उम्मीद है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button