पाकुड़
Trending

गंगा में बहता अज्ञात शव देख उधवा में सनसनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पियारपुर क्षेत्र के पास दिखा शव, तेज धारा में फरक्का की ओर बह गया

Views: 59
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

गंगा में बहता अज्ञात शव देख उधवा में सनसनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोटालपोखर/उधवा संवाददाता:
उधवा प्रखंड के पियारपुर क्षेत्र के समीप शनिवार को गंगा नदी में एक अज्ञात शव बहता दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव को बहते देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव गंगा की तेज धारा के साथ बहते हुए फरक्का की ओर जाता हुआ नजर आया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। कई लोगों ने बहते शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोग काफी देर तक नदी किनारे खड़े होकर शव को देखते रहे, लेकिन तेज धारा के कारण शव कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में नेपाल में आई आपदा के कारण कई शव गंगा में बहकर आ सकते हैं और संभव है कि यह शव भी वहीं से बहकर आया हो। हालांकि, इस तरह की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। प्रशासन की ओर से शव की बरामदगी और पहचान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, अज्ञात शव को लेकर क्षेत्र में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Loading

गंगा में बहता अज्ञात शव देख उधवा में सनसनी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button