झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

मालदा टाउन स्टेशन पर 21 लाख का गांजा जब्त, तीन संदिग्ध तस्कर हिरासत में

तेजस राजधानी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में तलाशी के दौरान 42.019 किलो संदिग्ध गांजा बरामद,अगरतला से भागलपुर-जमालपुर ले जाने की थी तैयारी

Views: 79
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

कोटल पोखर संवाददाता। फरक्का: रेल मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से करीब 21 लाख रुपये मूल्य का 42.019 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। बरामद गांजे को कई पैकेटों में छिपाकर एक ट्रॉली बैग और दो लगेज बैग में रखा गया था।

मालदा टाउन स्टेशन पर 21 लाख का गांजा जब्त, तीन संदिग्ध तस्कर हिरासत में

जानकारी के अनुसार, 25 और 26 अगस्त की मध्यरात्रि ट्रेन संख्या 20501 आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस मालदा टाउन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची थी। खुफिया सूचना के आधार पर पहले से निगरानी कर रही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन के बी-4 कोच में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम को एक ट्रॉली बैग और दो लगेज बैग संदिग्ध मिले। बैगों की जांच करने पर उनमें कई पैकेटों में छिपाकर रखा गया कुल 42.019 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 21 लाख रुपये बताया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपी मादक पदार्थ को अगरतला से भागलपुर और जमालपुर ले जा रहे थे। हालांकि, तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में जीआरपीएस, मालदा टाउन द्वारा एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button