स्थानीय समाचारपाकुड़
Trending

तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर, उमर अली गंभीर घायल

ट्रेलर से हुई सीधी टक्कर

Views: 48
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने टक्कर, उमर अली गंभीर घायल

पाकुड़ संवाददाता/हिरणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़ से डांगापाड़ा होते हुए हिरणपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बागशीशा पंचायत सचिवालय के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार उमर अली गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सिर में गंभीर चोट,सीएचसी में चल रहा इलाज

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उमर अली के सिर में गंभीर चोट आयी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है और उनका उपचार किया जा रहा है।

ट्रेलर से हुई सीधी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमर अली झनागड़िया निवासी हैं। वह बाइक संख्या जेएच16सी-8315 से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर संख्या जेएच16एच-6709 से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। बताया गया कि ट्रेलर हिरणपुर की ओर से डांगापाड़ा की तरफ जा रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जतायी जा रही है कि चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई गौतम दास, एएसआई ज्योतिष चौधरी सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ट्रेलर की गति, चालक की भूमिका और दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button