झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

एसआईआर[SIR] के तहत बरहरवा में अनमैप्ड मतदाताओं की दूसरे दिन भी हुई सुनवाई

बरहरवा के 186 बूथों के 27,082 मतदाताओं के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 3अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

Views: 79
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

एसआईआर[SIR] के तहत बरहरवा में अनमैप्ड मतदाताओं की दूसरे दिन भी हुई सुनवाई

कोटालपोखर संवाददाता/बरहरवा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय में अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई हुई। दोनों कार्यालयों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। नोटिस एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं ने निर्वाचन कर्मियों के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत किए। कर्मियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दावे-आपत्तियों की सुनवाई की

नगर पंचायत कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पाकुड़ जेम्स सुरीन, बीडीओ कक्ष में एईआरओ सह बीडीओ सन्नी कुमार दास तथा सीओ कार्यालय में अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने दर्जनों अनमैप्ड मतदाताओं की दावे-आपत्तियों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की और एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।

186 बूथों के 27,082 मतदाताओं के दस्तावेजों का होगा सत्यापन

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि एसआईआर के तहत बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के सभी 186 बूथों के कुल 27,082 मतदाताओं के कागजात का सत्यापन एवं दावे-आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए बूथवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 1 से 70 तक के 9,321 मतदाताओं की सुनवाई बरहरवा बीडीओ करेंगे। बूथ संख्या 71 से 127 तक के 8,980 मतदाताओं की सुनवाई बरहरवा अंचलाधिकारी करेंगे। वहीं बूथ संख्या 128 से 186 तक के 8,781 मतदाताओं की सुनवाई स्वयं निर्वाची पदाधिकारी करेंगे।

पहले अनमैप्ड, फिर तार्किक विसंगति वाले मतदाता बुलाए जाएंगे

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 600 मतदाताओं की सुनवाई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसके बाद तार्किक विसंगति अथवा विशुद्धिकरण से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर से संबंधित यह प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक चलेगी।

नोटिस मिलने पर दस्तावेज लेकर पहुंचने की अपील

निर्वाची पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि को संबंधित कार्यालय में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। इससे मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समय पर निराकरण किया जा सकेगा।

मौके पर अंचल निरीक्षक जितेंद्र टुडू, श्रम पदाधिकारी बासुदेव मिर्धा, कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, गौतम कुमार, अरुणा मिंज, सीतामणी किंडो, मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button