गोमिया में श्री श्री गणेश महा महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू,सात दिवसीय भव्य आयोजन होगा
पूजा पंडाल, मीना बाजार और डिजनीलैंड बनेगा आकर्षण का केंद्र


गोमिया (बोकारो): प्रखंड अंतर्गत संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित श्री गणेश अखाड़ा में श्री श्री गणेश महा महोत्सव 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री स्व. माधव लाल सिंह के सुपुत्र प्रकाश लाल सिंह ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व मंत्री द्वारा शुरू की गई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सात दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।
इस अवसर पर समिति का गठन भी किया गया, जिसमें संरक्षक सह अध्यक्ष के रूप में प्रकाश लाल सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में सूरज लाल सिंह एवं आकाश लाल सिंह, सचिव के रूप में मोहन मुरारी चौधरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में मनबोध डे और अनील रवानी को मनोनीत किया गया।
संरक्षक सह अध्यक्ष प्रकाश लाल सिंह ने बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी, जिसे उनके पिता स्व. माधव लाल सिंह ने भव्य स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पूजा पंडाल, मीना बाजार, डिजनीलैंड, आकर्षक लाइट सज्जा सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री स्व. माधव लाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर अनील प्रसाद, अशोक राम, बासुदेव यादव, जय प्रकाश रविदास, विजय राम, अमर सोनी, देवकी नंदन राम, अजीत नारायण प्रसाद, राजेश भंडारी, वारिस आलम, गौतम भंडारी, संजय ठाकुर, बलराम पासवान, राजकुमार यादव, जगदीश सिंह, अरुण डे, बद्री प्रजापति, अमित डे, बबलू राम, खगेन्द्र नाथ साव, सूरज सिंह, भूनेश्वर यादव, मुकेश राम, यमुना यादव, वकील अहमद, राम प्रसाद, रामेश्वर रजक, रामविलास, बिट्टू रवानी, ध्रुव प्रसाद, सुभाष चंद्र, रमेश कुमार राम, राजेन्द्र यादव, आकाश कुमार, रमेश चौधरी, अमित राउत, अंकुश भंडारी, मुखी, गुलाम वारिस, मेहिलाल पासवान, जगीरा सिंह, प्रकाश देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
![]()




