क्राइमझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म,दो आरोपित फरार

नाबालिग से दुष्कर्म,दो आरोपित फरार

Views: 27
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म,दो आरोपित फरार

कुड़ू। कुड़ू थाना क्षेत्र में जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं।

थाने में दिये आवेदन के अनुसार, पीड़िता कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे जबरन जंगल के अंदर करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद किसी तरह नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ कुड़ू थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की मेडिकल जांच करायी।

कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button