ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

चाकू से घायल एएसआई का सफल ऑपरेशन,आईसीयू में चल रहा इलाज

Views: 26
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव में ड्यूटी के दौरान चाकू से हमले में घायल एएसआई हेमंत कुमार यादव का पश्चिम बंगाल के धुलियान डीडीएच अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार बताया जा रहा है।

कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सफल ऑपरेशन के बाद एएसआई हेमंत कुमार यादव की हालत में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा गया है। पुलिस भी उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ले रही है और वरीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रही है।

चाकू से घायल एएसआई का सफल ऑपरेशन,आईसीयू में चल रहा इलाज

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस पदाधिकारी पर हमला करने के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर गिरफ्तार किया था, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button