Read Time:1 Minute, 8 Second
रांची (संवाददाता):
रांची जिला बार एसोसिएशन की बैठक नए बार भवन के प्रथम तल पर आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 7 अगस्त को सिविल कोर्ट में पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।
बैठक में तय किया गया कि इस दिन सिविल कोर्ट में अधिवक्ता किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। वहीं, एसडीओ कोर्ट, एलआरडीसी न्यायालय, डीसी न्यायालय, कमिश्नर न्यायालय सहित अन्य न्यायिक न्यायालयों में वकीलों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पहले से ही जारी रहेगा।
बार एसोसिएशन के इस निर्णय से न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है, जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।