पाकुड़
Trending

Pakud News

Pakud News

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

पाकुड़। पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। ईलामी, नवादा, सिसपोखर, तारानगर सहित आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और कार्यकर्ता उनके राइस मिल परिसर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की सूचना सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से रात करीब 10 बजे दी गई थी, जिसके बाद अगले दिन लोगों का जमावड़ा राइस मिल परिसर में देखा गया।

पाकुड़:अजहर इस्लाम के जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, राइस मिल परिसर बना जनसमर्थन का केंद्र

बताया जा रहा है कि पहले ईलामी पंचायत के चंदाली मोड़ पर शाम 6 बजे जनसभा आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद अजहर इस्लाम ने रात में वॉइस संदेश के जरिए राइस मिल परिसर में कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी लोगों को दी।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए अजहर इस्लाम ने कहा कि कम समय की सूचना के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे गरीब, असहाय और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज लगातार उठाते रहेंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान और जनता से संवाद आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अजहर इस्लाम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही.

Loading

पाकुड़:अजहर इस्लाम के जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, राइस मिल परिसर बना जनसमर्थन का केंद्र

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button