पाकुड़ट्रेडिंग

झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्यायमार्च निकाल हेमंत सोरेन के लिए मांगी न्याय

Views: 960
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्यायमार्च निकाल हेमंत सोरेन के लिए मांगी न्याय

अमड़ापाड़ा/पाकुड़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाडेरकोला पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम व प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां के संयुक्त नेतृत्व में पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया। न्यायमार्च के माध्यम से अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के न्याय के लिए मांग की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की ने भाग लिया। न्यायमार्च के माध्यम से जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने तमाम केंद्रीय एजेंसी को अपनी जेब में रखकर येन-केन-प्रकारेण विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने का जो षड्यंत्र रच रही है।उसके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से आवाज बुलंद करता रहा है और हमारे नेता हेमंत सोरेन की आवाज को दबा पाना भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा था। जिसके कारण उन्हें षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता में भारी आक्रोश है और हम न्यायमार्च निकालकर अपने नेता के रिहाई की मांग करते रहेंगे।मौके पर जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य संतोष भगत, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, इमरान अंसारी, तनवीर अली, राजेश पंडित, सज्जाद अंसारी, सनातन हांसदा, छोटो हेम्ब्रम, नाजिर इस्लाम, आरिफ अंसारी, माफ़ुज़ मियां, रवि टुडू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजद रहें।

Loading

झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्यायमार्च निकाल हेमंत सोरेन के लिए मांगी न्याय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button