ब्रेकिंग न्यूज़अपराधधनबाद

धनबाद में पुलिस टीम पर हमला,एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल,अस्पताल में भर्ती

Views: 49
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

धनबाद (संवाददाता):
धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र में चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भूली ओपी के एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

धनबाद में पुलिस टीम पर हमला,एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल,अस्पताल में भर्ती

घायल एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा के अनुसार, पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के ठिकानों की जानकारी दी। इसी आधार पर जब पुलिस टीम अन्य आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो पहले से घात लगाए बैठे गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को घेर लिया।

अपराधियों ने धक्का-मुक्की और हाथापाई के बाद अचानक हमला कर दिया, जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button