Views: 13
0 0
एनएच-133A गुमानी-बरहरवा सड़क बदहाल,आए दिन हादसे;कार खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

एनएच-133A गुमानी-बरहरवा सड़क बदहाल,आए दिन हादसे;कार खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा

कोटालपोखर (निशांत कुमार सानू):“बाबूजी धीरे चलना…” गीत इन दिनों गुमानी-बरहरवा एनएच-133A मार्ग पर सच होता नजर आ रहा है, जहां सड़क पर चलना मानो जान हथेली पर लेकर चलने जैसा हो गया है। साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, जिससे आए दिन…

एनएच-133A गुमानी-बरहरवा सड़क बदहाल,आए दिन हादसे;कार खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा
Read Time:1 Minute, 40 Second
एनएच-133A गुमानी-बरहरवा सड़क बदहाल,आए दिन हादसे;कार खेत में गिरी, टला बड़ा हादसा

कोटालपोखर (निशांत कुमार सानू):
“बाबूजी धीरे चलना…” गीत इन दिनों गुमानी-बरहरवा एनएच-133A मार्ग पर सच होता नजर आ रहा है, जहां सड़क पर चलना मानो जान हथेली पर लेकर चलने जैसा हो गया है। साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर दर्जनों हादसे हो चुके हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है, कई परिवार उजड़ गए और कई बच्चे अनाथ हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

गुमानी से बरहरवा तक सड़क बेहद संकरी है, जहां मुश्किल से एक समय में एक ही वाहन गुजर पाता है। इसी कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

शुक्रवार को भी भीमपाड़ा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे धान के खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि खेत कीचड़ से भरा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की चौड़ीकरण और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports