Views: 31
0 0
बरहड़वा से कॉलेज छात्रा गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी से संपर्क के आरोप में SIT की कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहड़वा से कॉलेज छात्रा गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी से संपर्क के आरोप में SIT की कार्रवाई

रिपोर्टर: निशांत कुमार सोनू, कोटालपोखर बरहड़वा थाना क्षेत्र से एक कॉलेज छात्रा को पश्चिम बंगाल की एसआईटी ने संदिग्ध आतंकी से संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती की पहचान अर्पिता सरकार (पिता–सुजीत सरकार) के रूप में हुई है, जो स्थानीय कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा बताई जा रही है। जानकारी के…

बरहड़वा से कॉलेज छात्रा गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी से संपर्क के आरोप में SIT की कार्रवाई
Read Time:2 Minute, 51 Second


रिपोर्टर: निशांत कुमार सोनू, कोटालपोखर

बरहड़वा थाना क्षेत्र से एक कॉलेज छात्रा को पश्चिम बंगाल की एसआईटी ने संदिग्ध आतंकी से संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती की पहचान अर्पिता सरकार (पिता–सुजीत सरकार) के रूप में हुई है, जो स्थानीय कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अर्पिता का संपर्क करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल से हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई और इस दौरान कई बार उनकी मुलाकात भी हुई। एसआईटी ने बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से युवती को गिरफ्तार कर अपने साथ पश्चिम बंगाल के वर्दवान ले गई है।

बरहड़वा से कॉलेज छात्रा गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी से संपर्क के आरोप में SIT की कार्रवाई

हनीट्रैप और नेटवर्क से जुड़े आरोप

जांच एजेंसियों का आरोप है कि अर्पिता का इस्तेमाल कथित रूप से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने, हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाने और सोशल मीडिया के माध्यम से नए लोगों को जोड़ने में किया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा

बताया जा रहा है कि गुरुवार को एसटीएफ ने हमीम मंडल को वर्दवान शहर के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया था। उस पर आईएसआई समर्थित नेटवर्क से जुड़े होने का शक है। एजेंसी के अनुसार, यह नेटवर्क वीआईपी और राजनीतिक नेताओं की खुफिया जानकारी जुटाने, नए सदस्य जोड़ने और संभावित आतंकी गतिविधियों की तैयारी में लगा हुआ था।

संयुक्त पूछताछ से खुल सकते हैं राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में अर्पिता ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। अब अर्पिता और हमीम मंडल से संयुक्त पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों का खुलासा होने की संभावना है।

Loading

बरहड़वा से कॉलेज छात्रा गिरफ्तार, संदिग्ध आतंकी से संपर्क के आरोप में SIT की कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports