स्थानीय समाचार

थैलीसीमिया पीड़ित बच्ची के लिए पत्रकार ने किया रक्तदान, समय पर मिला जीवनदान

Views: 47
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

थैलीसीमिया पीड़ित बच्ची के लिए पत्रकार ने किया रक्तदान, समय पर मिला जीवनदान

लातेहार। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पत्रकार रामकुमार विश्वकर्मा ने थैलीसीमिया से जूझ रही नौ वर्षीय बच्ची के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से बच्ची का इलाज आगे बढ़ सका और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव निवासी मनोज पासवान की पुत्री प्रीति कुमारी लंबे समय से थैलीसीमिया से पीड़ित है। बीमारी के कारण उसे नियमित रूप से बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जब इस जरूरत की जानकारी रामकुमार विश्वकर्मा को मिली तो उन्होंने बिना देर किए जिला ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उनके रक्तदान से बच्ची को आवश्यक रक्त उपलब्ध हो सका।

प्रीति के परिजनों ने इस मानवीय सहयोग के लिए रामकुमार विश्वकर्मा के प्रति आभार जताया। वहीं रामकुमार ने कहा कि वे नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं और हर स्वस्थ व्यक्ति को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए। उनका कहना है कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, वहीं रक्तदाता के स्वास्थ्य की भी आवश्यक जांच हो जाती है।

उन्होंने युवाओं से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और मानव सेवा की भावना के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button