Views: 28
0 0
एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,विधायक निसात आलम ने दिए आवश्यक निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,विधायक निसात आलम ने दिए आवश्यक निर्देश

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में खिलाड़ियों के ड्रेस चेंजिंग रूम निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष…

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,विधायक निसात आलम ने दिए आवश्यक निर्देश
Read Time:2 Minute, 16 Second
एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक,विधायक निसात आलम ने दिए आवश्यक निर्देश

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में खिलाड़ियों के ड्रेस चेंजिंग रूम निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का आकलन किया गया। विधायक निसात आलम ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र (Enumeration Form) समय पर भरवाने तथा उसे संबंधित बीएलओ के पास जमा कराने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गोलम अहमद उर्फ बकुल, पूर्व सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव सेलिम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला सचिव मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports