स्थानीय समाचार

ओपन डे में अभिभावकों ने देखी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति

Views: 68
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

ओपन डे में अभिभावकों ने देखी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के मूल्यांकन के उद्देश्य से ओपन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, अनुशासन और विद्यालय में हो रही गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान विद्यालय की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी का उपाख्यानात्मक विवरण अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही हाल में हुई परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं भी दिखाई गईं, ताकि अभिभावक अपने बच्चों के प्रदर्शन का स्वयं आकलन कर सकें। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की विषयवार उपलब्धियों, अध्ययन स्तर, उपस्थिति, व्यवहार, सहशैक्षिक गतिविधियों और जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, उन पर विस्तार से चर्चा की। इससे अभिभावकों को बच्चों की प्रगति को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय तथा परिवार का आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने, अनुशासित दिनचर्या अपनाने और घर में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।

अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ओपन डे जैसे कार्यक्रम से बच्चों की वास्तविक प्रगति की जानकारी मिलती है और शिक्षकों के साथ सीधे संवाद का अवसर भी प्राप्त होता है।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button