बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- मिशन बदलाव के जितेश मिंज, और विक्रम नायक ने सदर अस्पताल गुमला मे इलाजरत मरीज जो सदर गुमला घटोबाग़ीचा पिछले महीने से एडमिट है और ईलाजरत है, जब परिजनों को ब्लड की जरूरत थी और गुमला में बहुत लोंगो से संपर्क करने पर कुछ समाधान नहीं हुआ, उसके बाद मिशन बदलाव के जितेश मिंज और विक्रम नायक को से पता चला कि मरीज को बल्ड की जरूरत है और स्थिति के गम्भीरता को देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल गुमला में जाकर रक्तदान किया और उनके परिजनों को विस्वास दिलाया कि कभी भी और भी अन्य चीजों का जरूरत हो तो जरूर समपर्क करें और जितेश मिंज और विक्रम नायक ने कहा कि किसी अनजान लोंगो और जरूरतमंद की मदद करने से दिल को सुकून मिलता है और लगता है कि हमारा जीवन का मूलभूत उद्देश्य पूरा हो रहा है।
और किसी के चेहरे के मुस्कान आपकी जीवन के सभी महत्वपूर्ण पल होते है।उहोंने ने कहा कहा कि हमारा संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी जाति सभी धर्मों के लोंगो का सेवा करना है और कहा कि रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।