लातेहार (संवाददाता):
लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरकुमी, बेसनाखाड़ गांव से 1 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी की घटना को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस संबंध में गार थाना कांड संख्या 131/2026, दिनांक 3 जुलाई 2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआडांड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
- नागदेव रवि उर्फ सुजीत राम (19 वर्ष), ग्राम रेवारातु, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू
- सागर राम उर्फ सागर सिंह (52 वर्ष), वर्तमान पता रेवारातु, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू (स्थायी पता – अकबरनगर, अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश)
- रवि यादव (19 वर्ष), ग्राम गारु, थाना गारु, जिला लातेहार शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर (इंजन नंबर NKG2DEJ0030, चेचिस नंबर M9KATABAALVK01328, पंजीयन संख्या JH10CF 8107), चार मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH03AW 5998) बरामद किया है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा समेत थाना व साइबर सेल के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।