Views: 19
0 0
फरक्का एक्सप्रेस में अवैध शराब बरामद, बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

फरक्का एक्सप्रेस में अवैध शराब बरामद, बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

बरहरवा। रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस से 100 पाउच शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक…

फरक्का एक्सप्रेस में अवैध शराब बरामद, बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Read Time:2 Minute, 33 Second
फरक्का एक्सप्रेस में अवैध शराब बरामद, बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

बरहरवा। रेलवे के माध्यम से हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस से 100 पाउच शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बी.एन. टुडू एवं कांस्टेबल आकाशदीप नायक द्वारा गाड़ी संख्या 15733 अप फरक्का एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। ट्रेन के रात करीब 8:45 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने के बाद टीम ने जनरल कोच में तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान एक सीट के नीचे संदिग्ध लावारिस प्लास्टिक बैग मिला। आरपीएफ जवानों ने नियमानुसार कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में कई बार पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में बैग की जांच की गई।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें पश्चिम बंगाल निर्मित ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की के 180-180 मिलीलीटर के कुल 100 पाउच बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त शराब को सुरक्षित अभिरक्षा में आरपीएफ पोस्ट, बरहरवा में रखा है तथा मामले की सूचना आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, साहिबगंज को भेज दी गई है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports