Views: 17
0 0
पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA

बोकारो: AISMJWA (एआईएसएमजेडब्लूए) की बोकारो जिला कमेटी की बैठक रविवार को होटल जायका हेपनिंग में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के देवघर, गोड्डा और साहिबगंज में पत्रकारों पर हुई कथित फर्जी कार्रवाइयों को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला बताया गया। बैठक में संगठन के केंद्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार,…

पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA
Read Time:3 Minute, 18 Second
पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA

बोकारो: AISMJWA (एआईएसएमजेडब्लूए) की बोकारो जिला कमेटी की बैठक रविवार को होटल जायका हेपनिंग में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के देवघर, गोड्डा और साहिबगंज में पत्रकारों पर हुई कथित फर्जी कार्रवाइयों को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला बताया गया।

बैठक में संगठन के केंद्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, कोल्हान प्रभारी अजय महतो तथा बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पत्रकारों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा के साथ हुई। इस दौरान केंद्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि देवघर में एक पत्रकार द्वारा जनप्रतिनिधि के कार्यों को उजागर करने के बाद उनके घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई कराई गई, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को फर्जी मुकदमों, जेल और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जिसे संगठन गंभीरता से ले रहा है।

प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया के खिलाफ लगातार षड्यंत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवघर मामले को लेकर जल्द ही उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर याचिका भी दायर की जाएगी।

पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA

कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने कहा कि झारखंड में अवैध धंधों पर खबर प्रकाशित करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलासा करने वाले पत्रकारों को फर्जी मामलों में फंसाने की साजिश रची जाती है, जबकि विपक्ष भी इस मुद्दे पर मौन बना हुआ है।

बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों के बिखराव के कारण ही उनके खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो रहा है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही बताया कि गोड्डा मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई है और जल्द ही मामले के समाधान की उम्मीद है।

बैठक के बाद सदस्यों ने बोकारो स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर पत्रकारों की सुरक्षा और कुशलता की कामना की। इस अवसर पर दिलीप कुमार, पवन सिंह, रतन कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

पत्रकारों पर फर्जी कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: AISMJWA

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports