Views: 278
0 0
कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय

रांची:-भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ट्रेड यूनियन की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए ) की नई प्रदेश कमेटी का रविवार को झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता विधायक सरयू राय ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती सहित सभी कमेटी के पदाधिकारी को माला पहनाकर एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया।इस…

कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय
Read Time:6 Minute, 9 Second
कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय

रांची:-भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ट्रेड यूनियन की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए ) की नई प्रदेश कमेटी का रविवार को झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता विधायक सरयू राय ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती सहित सभी कमेटी के पदाधिकारी को माला पहनाकर एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं पत्रकार चंदन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, निर्वाचन आयोग के अधिकारी संजय पांडे,युवा पत्रकार एवं न्यूज़ अप्रैजल के क्षेत्रीय संपादक प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव में मीडिया की भूमिका पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया।

कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय
कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय

सेमिनार को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि चुनाव में पक्ष एवं विपक्ष की अपनी-अपनी भूमिका होती है। मीडिया प्रबंधन के लिए राजनीतिक दलों में भी टीम बन गई है।अब किसी भी क्षेत्र में निष्पक्षता नहीं होती।ऐसे में पत्रकारिता और पत्रकार की निष्पक्षता कैसे बरकरार रहेगी। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यथार्थ का धरातल बदलता रहता है।विधायक सरयू राय ने कहा कि कोई भी पत्रकार या व्यक्ति अपने सिद्धांत पर कायम रहे तो इसे निष्पक्षता कहेंगे।पत्रकार अपने उद्देश्य के प्रति डटे रहे तभी वह निष्पक्ष कहे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि समाज बदला है, उद्देश्य भी बदलें हैं।सरयू राय ने कहा कि आज भी प्रिंट मीडिया का महत्व बना हुआ है।साथ ही कहा कि झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा के अनुरूप कार्य होने चाहिए।लेकिन सता का मिजाज बदल गया है।तानाशाही का रूप बड़ा है।उन्होंने कहा कि अपनी आलोचना सरकार सुनने को तैयार नहीं है।झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के सह पदाधिकारी संजय पांडे ने मीडिया की भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी।श्री पांडे ने कहा कि सूचना के इस युग में आज हमें अपडेट रहने की जरूरत है। निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है,क्योंकि आज भी आम आदमी अखबारों में प्रकाशित खबर पर ही विश्वास करता है।मीडिया लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। आजकल स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई सलाह भी देता है तो उससे भी आलोचना समझते हैं। सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे ने भी निष्पक्षता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज मे समानता के लिए सभी सुविधा चाहिए।देश के बहुत सारे मीडिया हाउस में पत्रकारों को काफी सुविधायें मिलती हैं,लेकिन ये सुविधायें रांची अथवा झारखंड के अन्य जिलों में नहीं मिलती हैं।पत्रकारों के लिए चुनौतियां हैं,ऐसे में पत्रकारों में निष्पक्षता नहीं हो सकती है।संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अप्रैल 2024 में संसदीय चुनाव होना है उसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होगा।इसमें निष्पक्षता को लेकर मीडिया की जिम्मेदारी बनती है।

मंच का संचालन संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन ने किया।उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर पिछले एक दशक में पत्रकारों के समक्ष आई समस्याओं और उसके निवारण के लिए संगठन के प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती ने दिया उन्होंने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने पर जोर दिया प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन बड़ा होता है।कोई भी व्यक्ति विशेष अथवा पदाधिकारी नहीं। कहावत भी है कि कलयुग में संघे शक्ति होता है।उन्होंने कहा कि संगठन के लिए चंदन मिश्र,शाहनवाज हसन एवं ललन पांडे जी का काफी योगदान रहा है।आज इसने वट वृक्ष का रूप ले लिया है। सेमीनार में आए पत्रकारों ने भी संगठन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।समारोह में राज्य के सभी जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Loading

कोई भी पत्रकार अपने सिद्धांतों पर कायम रहे तो वह निष्पक्ष है- सरयू राय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports