Views: 6
0 0
पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने मेराल थाना का किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने मेराल थाना का किया निरीक्षण

गढ़वा:- पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने गढ़वा जिले के मेराल थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना के अभिलेखों, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेख संधारण का…

पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने मेराल थाना का किया निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 26 Second
पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री किशोर कौशल ने मेराल थाना का किया निरीक्षण

गढ़वा:- पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने गढ़वा जिले के मेराल थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना के अभिलेखों, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेख संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

श्री किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान गढ़वा जिले के एस.डी.पी.ओ. श्री दिलु लोहरा, पुलिस निरीक्षक गढ़वा पुoनिo संतोष कुमार , थाना प्रभारी, मेराल पुoअoनिo विष्णुकांत कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports