श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मना मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस

श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मना मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस
Views: 56
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मना मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस

जमशेदपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं संस्थान की प्रेरणास्रोत मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी (मम्मा) का स्मृति दिवस मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस, बिंदल मॉल, सोनारी जमशेदपुर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की कोल्हान प्रमुख बीके अंजू दीदी, बीके रागिनी दीदी, बीके संजू दीदी, आदित्यपुर की बीके सुधा दीदी, बाराद्वारी की बीके सुधा दीदी सहित ब्रह्माकुमारीज की विभिन्न शाखाओं से पधारी वरिष्ठ बहनों एवं भाई-बहनों ने सहभागिता रही । सभी ने मातेश्वरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन मूल्यों को स्मरण किया।


मुख्य वक्ता बीके अंजू दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती अपने तप, त्याग, आध्यात्मिकता एवं सेवाभाव से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाई । उन्होंने अपने जीवन द्वारा यह संदेश दिया कि आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और ईश्वरीय मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने कहा कि मम्मा का जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मना मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस


इस अवसर पर समाज सेवा के अंतर्गत एक निःशुल्क थायरॉइड जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। यह शिविर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित की गई।
शिविर का सफल समन्वय डॉ. पीयूष रंजन द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित लोगों को थायरॉइड संबंधी जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया। लगभग 38 लोगों ने अपना थायराइड चेकअप करवाया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों ने मातेश्वरी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, प्रेम, नैतिकता एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राजयोग मेडिटेशन एवं विश्व शांति की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment