Views: 57
0 0
कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

कथारा-असनापानी स्थित जीएम कॉलोनी में 19 जून से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस महाअनुष्ठान में कथारा, जारंगडीह, स्वांग, गोविंदपुर सहित आसपास…

कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र
Read Time:2 Minute, 48 Second
कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

कथारा-असनापानी स्थित जीएम कॉलोनी में 19 जून से प्रारंभ हुए पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस महाअनुष्ठान में कथारा, जारंगडीह, स्वांग, गोविंदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

महायज्ञ का आयोजन वाराणसी से आए विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य आचार्य अंजनी नंदन शास्त्री के नेतृत्व में पंडितों की टीम ने पांच दिनों तक विधिवत रुद्राभिषेक, हवन, पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान कराए। यज्ञ मंडप से उठती हवन सामग्री की सुगंध और मंत्रों की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

इस महाअनुष्ठान में सीसीएल कथारा के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी तथा एसओ सिविल संजय सिंह एवं उनकी पत्नी दीपा कुमारी ने यजमान के रूप में श्रद्धा भाव से भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की।

मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन हुआ, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसके कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अनुसार, इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

Loading

कथारा में 108 महारुद्र यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, पूर्णाहुति के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports