ब्रेकिंग न्यूज़जेएमएमझारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

राँची से गुड्डी साव की रिपोर्ट,
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन इंडी गठबंधन ने अपनी ताकत दिखाते हुए उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। गठबंधन की ओर से प्रणव झा और बैजनाथ राम ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक संदेश साफ तौर पर गठबंधन की एकजुटता का गया।
बाइट — बैजनाथ राम (प्रत्याशी, झामुमो)
“हमारी जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। गठबंधन मजबूत है और सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।”
![]()




