“मलमास में अनुष्ठान से ईश्वर से सीधा संबंध: मंजू देवी”

“मलमास में अनुष्ठान से ईश्वर से सीधा संबंध: मंजू देवी”
Views: 43
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

लातेहार संवाददाता।
मलमास के पावन अवसर पर लातेहार स्थित बिजली ऑफिस शिव मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ एवं शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव प्रकट किया।

इस अवसर पर मंजू देवी ने कहा कि मलमास (अधिमास) के दौरान किए गए अनुष्ठान मनुष्य को ईश्वर के साथ सीधे जोड़ते हैं। यह काल अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और श्रद्धा एवं भक्ति से किए गए पूजा-पाठ से विशेष फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि लोक परंपरा में इसे “बुढ़वा मंगल” के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अपना धार्मिक महत्व है।

“मलमास में अनुष्ठान से ईश्वर से सीधा संबंध: मंजू देवी”

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा शिव गुरु चर्चा के माध्यम से समाज को भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भक्ति भाव से जीवन जीने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन सफल बनता है।

इस धार्मिक आयोजन में मंजू सिंह, आशा वैद्य, एनपी सिंह, गुलाबी देवी, गोरी पांडा, अमृत पांडे, चांदनी देवी, आनंदी देवी, माया पांडे, विक्रम पांडेय, शीला भगत, रीता पांडे, तारा देवी, दीपा पांडे, रुचि पारीक, नीतू यादव, सुशीला देवी, रेणु देवी, रेनू पांडे, शीला देवी सहित कई श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।

“मलमास में अनुष्ठान से ईश्वर से सीधा संबंध: मंजू देवी”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने और भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment