PUBG विवाद बना खूनी झड़प: बोकारो में उस्तरा-कैंची से हमला, 60 वर्षीय वृद्ध समेत चार घायल

PUBG विवाद बना खूनी झड़प: बोकारो में उस्तरा-कैंची से हमला, 60 वर्षीय वृद्ध समेत चार घायल
Views: 27
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

बोकारो संवाददाता।
झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार स्थित नीचे क्वार्टर में वीडियो गेम PUBG को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को खूनी झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक 60 वर्षीय वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए।

घायलों में मुकेश कुमार यादव (30), उनके पिता परमानंद यादव (60), नितेश कुमार यादव (12) तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित मुकेश कुमार यादव के अनुसार, वह शाम के समय मोहल्ले के एक कुएं के चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी संतोष ठाकुर और सूरज ठाकुर वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस्तरा से वार कर उसे घायल कर दिया तथा डंडे-लाठी से भी मारपीट की।

PUBG विवाद बना खूनी झड़प: बोकारो में उस्तरा-कैंची से हमला, 60 वर्षीय वृद्ध समेत चार घायल

शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके पिता परमानंद यादव पर भी कैंची से हमला किए जाने का आरोप है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पब्जी गेम को लेकर कहासुनी और विवाद चल रहा था, जो सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

मामले को लेकर गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वीडियो गेम को लेकर विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि “घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment