अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन,विजेताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन,विजेताओं को किया गया सम्मानित
Views: 41
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन,विजेताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया नेतृत्व ,मंगलवार सुबह पलामू जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिला समाहरणालय परिसर, पलामू से हुआ तथा इसका समापन जीएलए कॉलेज मैदान, मेदिनीनगर में किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत स्वयं दौड़ में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दौड़ में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ओलंपिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। इस वर्ष ओलंपिक दिवस का वैश्विक संदेश “You Can Do This! Let’s Move” रखा गया है, जो लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन,विजेताओं को किया गया सम्मानित

दौड़ के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने उपस्थित प्रतिभागियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में सफलता प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन, समर्पण और जुनून के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यही गुण किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment