Views: 1
0 0
"या अली-या हुसैन के नारों से गूंज उठा लातेहार, मोहर्रम की सप्तमी पर निकला भव्य जुलूस"

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

“या अली-या हुसैन के नारों से गूंज उठा लातेहार, मोहर्रम की सप्तमी पर निकला भव्य जुलूस”

अंसार नगर करकट से निकला जुलूस, थाना टोली चौक होते हुए चटनाही कर्बला पहुंचकर हुई चादरपोशी लातेहार। मोहर्रम की सप्तमी के अवसर पर लातेहार शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अंसार नगर करकट से मोहर्रम का भव्य जुलूस निकाला गया, वही दूसरी जुलूस अमवाटिकर से निकली जिसमें बड़ी संख्या में…

"या अली-या हुसैन के नारों से गूंज उठा लातेहार, मोहर्रम की सप्तमी पर निकला भव्य जुलूस"
Read Time:2 Minute, 22 Second

अंसार नगर करकट से निकला जुलूस, थाना टोली चौक होते हुए चटनाही कर्बला पहुंचकर हुई चादरपोशी

"या अली-या हुसैन के नारों से गूंज उठा लातेहार, मोहर्रम की सप्तमी पर निकला भव्य जुलूस"

लातेहार। मोहर्रम की सप्तमी के अवसर पर लातेहार शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अंसार नगर करकट से मोहर्रम का भव्य जुलूस निकाला गया, वही दूसरी जुलूस अमवाटिकर से निकली जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस थाना टोली चौक होते हुए चटनाही स्थित कर्बला पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ चादरपोशी की गई।

पूरे मार्ग में “या अली”, “या हुसैन” के गगनभेदी नारों से माहौल गूंजता रहा। जुलूस में शामिल युवाओं ने मातमी धुनों और धार्मिक नारों के साथ हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। श्रद्धालुओं ने कर्बला पहुंचकर अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।

"या अली-या हुसैन के नारों से गूंज उठा लातेहार, मोहर्रम की सप्तमी पर निकला भव्य जुलूस"

मोहर्रम के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सप्तमी के इस धार्मिक आयोजन में सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। पूरे शहर में श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मौके पर अयुब अंसारी पूर्व सदर नसरुद्दीन अंसारी वार्ड पार्षद आरिफ अंसारी इस्लाम अंसारी अब्दुल गफ़र अंसारी जमशेद मुखिया। अमवाटीकर से रिजवान अंसारी मजीद खान शहीद खान गुड्डू अंसारी जावेद खान शारिक खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports