Views: 1
0 0
अब पत्रकारों को हाईकोर्ट तक 100% निःशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अब पत्रकारों को हाईकोर्ट तक 100% निःशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी

प्रसन्न कुमार बनाए गए AISMJWA के नए कानूनी सलाहकार,सुभाष कटरियार ने दी जानकारी रांची:अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने जो किया है वह आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.पत्रकारों पर विभिन्न ज़िलों में…

अब पत्रकारों को हाईकोर्ट तक 100% निःशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी
Read Time:4 Minute, 33 Second

प्रसन्न कुमार बनाए गए AISMJWA के नए कानूनी सलाहकार,सुभाष कटरियार ने दी जानकारी


रांची:अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने जो किया है वह आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.पत्रकारों पर विभिन्न ज़िलों में हो रहे फर्जी मामले चाहे आपराधिक हो या मानहानि के मुकदमे की लड़ाई अब पूरी तरह से AISMJWA की लड़ाई होगी.इस पर एसोसिएशन के रांची प्रवास के दौरान एक बैठक में ऐसा तय किया गया है.
राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के नेतृत्व में एसोसिएशन की एक बैठक रांची विधानसभा के पास साईं धाम मंदिर में हुई है जिस पर सर्वसम्मति से तय किया गया है कि पत्रकार साथियों को अब पूरी तरह से बिल्कुल निशुल्क कानूनी लड़ाई के लिए हर तरह से मदद मिलेगी.इस संदर्भ में अधिवक्ता,वरिष्ठ पत्रकार सह प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने बताया कि रांची हाईकोर्ट तक पत्रकार साथियों के जो भी मामले आएंगे उसे हाईकोर्ट में अधिवक्ता प्रसन्न कुमार अपनी ओर से पूरी तरह से निशुल्क लड़ेंगे.उन्होंने बताया कि पत्रकारों को हाईकोर्ट में एक रुपया भी कागजी शुल्क,वकील की फीस या कोर्ट फीस नहीं देनी होगी.इसका पूरा जिम्मा साईं धाम ट्रस्ट के संस्थापक और अधिवक्ता प्रसन्न कुमार उठाने को तैयार हो चुके हैं.

अब पत्रकारों को हाईकोर्ट तक 100% निःशुल्क कानूनी सहायता मिलेगी


प्रसन्न कुमार ने कहा है कि पत्रकारों की कानूनी लड़ाई अब AISMJWA की लड़ाई होगी और इसमें मैं तन,मन और धन से उन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं जो आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित रह गए हैं.
साईंभक्त और अधिवक्ता प्रसन्न कुमार ने एसोसिएशन की नवगठित प्रदेश कमिटी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रविंद पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बनर्जी,धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, कोल्हान प्रभारी अजय महतो,बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा,दिवाकर सिंह,सतीश प्रसाद,दिलीप चंद महतो शामिल थे.


इस दौरान प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए जबकि नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा. वे चाय-कॉफी के बहाने अपने जिला के उद्योगपति,समाजसेवी,अधिवक्ता और NGO के साथ बैठक कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें. उन्होंने कहा कि अच्छे काम में समाज के लोग हमेशा साथ देंगे बशर्ते की आपकी नीयत साफ हो.


प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने उक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.बहुत जल्द एसोसिएशन एक नए कलेवर में नज़र आएगा इसके लिए रोजाना ही नए तरीकों और विकल्पों पर चर्चा जारी है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports