नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया संकल्प

नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया संकल्प
Views: 25
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

पाकुड़ संवाददाता।

नशा आज केवल एक व्यक्ति की नहीं,बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की सबसे बड़ी चुनौतियों बनी हुई है। इस गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के तहत मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय,नवीनगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार,समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया संकल्प

उन्होंने युवाओं को जीवन में सही दिशा चुनने और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।एसडीपीओ ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानियों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के सपनों,शिक्षा और करियर को बर्बाद कर सकती है।इसलिए युवाओं पिढी को सजग और जागरूक रहना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार और सेवन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।साथ ही यह अपील की गई कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की खरीद- बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नशा नहीं, शिक्षा और संस्कार को अपनाने का संकल्प लिया। एसडीपीओ कुमार गौरव ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई।विद्यालय परिसर में गूंजे शपथ के शब्दों ने यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी यदि ठान ले तो समाज से नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन में नशे के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक कदम बताया।नशे से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।जागरूक युवा ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Loading

नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया संकल्प

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment