स्थानीय समाचार

जीएलए कॉलेज के समीप युवक को मारी गोली, एमएमसीएच में चल रहा इलाज

Views: 41
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
जीएलए कॉलेज के समीप युवक को मारी गोली, एमएमसीएच में चल रहा इलाज

मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर शहर के जीएलए कॉलेज के नजदीक मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान संजय तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय तिवारी जीएलए कॉलेज के समीप मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि अस्पताल में घायल के परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी हुई है।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button