Views: 2
0 0
जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility-CSR) समिति की बैठक की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी…

जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित
Read Time:3 Minute, 54 Second
जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility-CSR) समिति की बैठक की।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व का उद्देश्य केवल कानूनी दायित्वों का निर्वहन करना नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में कंपनियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कंपनियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद प्रोत्साहन, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा आजीविका संवर्द्धन जैसे क्षेत्रों में अधिकाधिक योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान CSR समिति के एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें कंपनियों द्वारा विगत वर्षों में किए गए CSR कार्यों की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी, विभिन्न विभागों से प्राप्त विकासात्मक परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार तथा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का चयन शामिल रहा।वित्तिय वर्ष 2026-27 अंतर्गत पावर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा मीडडे मील के खाने हेतु प्लेट और ग्लास का क्रय करने,आईसीआईसीआई बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के तरफ से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,पांकी के बच्चियों के लिये 160 स्कूल बैग का क्रय किये जाने पर चर्चा हुई।

इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं शौचालय की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने,टीबी के मरीजों को पोषण पोटली दिये जाने को लेकर बैंकर्स को एम्प्लेनेड करने,सीसीएल के द्वारा उन्नति कृषि पर किये जाने वाले कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों का कार्य एवं एकलव्य विद्यालय मनातू में कंप्यूटर लैब के लिए 33 कंप्यूटर का क्रय करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर,सिविल सर्जन डॉ अनिल,जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल,जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,एलडीएम,सीसीएल राँची के प्रतिनिधि,फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड समेत जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports