स्थानीय समाचार

जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Views: 31
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second
जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड)की बैठक में नशे के खिलाफ चल रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की गयी।बैठक में एनकोर्ड से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गयी।

सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।इस दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने पांकी,मनातू,पीपराटांड़,छत्तरपुर,नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष एवं प्रभावी रूप से चेकिंग चलाने की बात कही।

डीसी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि राज्य में कहीं भी नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाये।उन्होंने जिले के बाहर को जाने वाली सड़कों पर भी लगातार अभियान चलाने की बात कही।इसी तरह रेल मार्गो पर भी विशेष नज़र रखने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि जो लोग भी नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल है,वैसे लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

इसी प्रकार उपायुक्त द्वारा शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षण संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों की जानकारी ली गयी बताया गया कि एक स्कूल के समीप लाइसेंसधारी शराब दुकान का संचालन किया जाता है।इसपर डीसी ने उक्त दुकान के बाहर एक जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश दिये।

पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह बात लिखने पर बल दिया गया कि स्कूली बच्चों या 18 वर्ष के नीचे आयु के युवाओं को शराब नहीं बेची जाएगी।वहीं डी-अडीकशन सेंटर खोलने को लेकर आने वाली सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करते हुए,इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने की बात कही।उन्होंने इसके लिये जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व सिविल सर्जन को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित रखने पर बल दिया।

अफीम व गांजे के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें:एसपी

बैठक में एसपी कपील चौधरी ने थाना प्रभारी से जिले में अफीम व गांजे के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।उन्होंने सभी थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के एक सार्वजनिक स्थान एवं स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाने को लेकर निर्देशित किया।बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध बिक्री और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।इसके अलावे अंतर विभागीय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।मौके पर उपरोक्त के अलावे सदर एसडीओ,शिक्षा एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button