Views: 26
0 0
समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पलामू:- उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस…

समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Read Time:1 Minute, 49 Second
समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पलामू:- उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा एवं निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित अंतराल पर ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed