नौडीहा पुल के पास देर रात हुआ हादसा, गुमला सदर अस्पताल में तोड़ा दम
घाघरा (गुमला) | संवाददाता प्रेम कुमार,
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोहरदगा जिले के ओयना बड़का टोली निवासी छोटू उरांव (लगभग 26 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार छोटू उरांव मंगलवार को अपने घर से कंडरा महिमानी आया हुआ था। बुधवार देर शाम वह अपने भतीजे लकी उरांव के साथ ऑटो कार से पेट्रोल भरवाने के लिए घाघरा गया था।
बताया जाता है कि देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घाघरा-नौडीहा पुल के समीप अचानक मवेशी सड़क पर आ जाने से वाहन चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में छोटू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटू उरांव ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घाघरा सड़क हादसा, गुमला न्यूज, लोहरदगा युवक मौत, झारखंड एक्सीडेंट न्यूज, नौडीहा पुल दुर्घटना, छोटू उरांव हादसा
गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में मवेशी बचाने के दौरान वाहन पलटने से लोहरदगा निवासी युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।