स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की बैठक संपन्न, 24 मई को मनाई जाएगी पुण्यतिथि

स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की बैठक संपन्न, 24 मई को मनाई जाएगी पुण्यतिथि
Views: 60
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की बैठक संपन्न, 24 मई को मनाई जाएगी पुण्यतिथि

कथारा।स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति विचार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कथारा एक नम्बर कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय यादव ने किया वही संचालन सुजीत मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आगामी 24 मई को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में तय किया गया कि 24 मई को सुबह स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन कथारा चार नम्बर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राजेन्द्र बाबू के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसे अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंच के सदस्यों ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 24 मई को कार्यक्रम में शामिल होकर राजेन्द्र बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की।बैठक में मंच के संरक्षक अजय कुमार सिंह,संगठन के अध्यक्ष विजय यादव,सचिव सुजीत मिश्रा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा उर्फ राजू,रंजीत सिंह, दिलीप यादव, संतोष सिन्हा, देवाशीष आश,मो नसीम,जगरनाथ प्रसाद,झाकस नोनिया,संतोष राम गॉड,मुकेश यादव, नरेश गोप, महेन्द्र चौहान, ऐ अस अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment