लातेहार:-जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 04 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, लातेहार को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जे०जे०एम०पी० का सदस्य शंकर राम अपने दस्ते के साथ कुरुमखेता के जंगल में सक्रिय है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 228” चलाया गया। इस ऑपरेशन में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी सहित सैट और जिला बल के जवान शामिल थे।
छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम कुरुखेता जंगल पहुंची, वहां मौजूद नक्सली भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि शंकर राम और अन्य नक्सली भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान:
- मनोज लोहरा (26 वर्ष), निवासी – जोबला, थाना पांकी, जिला पलामू
- महादेव सिंह (24 वर्ष), निवासी – सिमरियाटांड, जिला लातेहार
बरामद हथियार व सामान:
- SLR रायफल – 2
- AK-47 रायफल – 1
- मैगजीन – 9
- जिंदा गोलियां – 318
- वॉकी-टॉकी – 2
- वाई-फाई राउटर – 2
- मोबाइल – 5
- सिम कार्ड – 6
- अन्य उपयोगी सामग्री
इस मामले में मनिका थाना कांड संख्या 41/2026, दिनांक 05.05.2026 के तहत आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार नक्सली शंकर राम और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
प्रभात कुमार दास (थाना प्रभारी, मनिका), याकिन अंसारी (थाना प्रभारी, छिपादोहर) सहित सैट एवं आईआरबी के सशस्त्र बल और मनिका थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।