सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
Views: 54
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second
सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

लातेहार: राज्य की हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जिले में व्याप्त गंभीर बिजली-पानी संकट के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लातेहार जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वंशी यादव ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भीषण गर्मी के बीच आम जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव तथा जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह ने भी सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा एवं अमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब चापानलों की मरम्मत तथा नल-जल योजना को शीघ्र पूर्ण करने की मांग शामिल है।

सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, रेणु देवी, अनिल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, जिला मंत्री आशा लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडे, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद, मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक, राजकुमार सिंह, मनदीप कुमार, प्रशांत सिंह, अमित जायसवाल, सुनेश्वर सिंह, गजेंद्र हिमांशु, विनय कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण प्रसाद, शिवमंगल सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, संजय जायसवाल, कन्हाई पासवान, सुकन्या देवी, अर्पणा सिंह, रानी देवी, विकास तिवारी, रघुवीर यादव, विवेक गुप्ता, मिलन शुक्ला, अमितेश तिवारी, भागवत सिंह, दीपक पासवान, दीपक निषाद एवं मंटू केसरी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

सरकार के कुशासन और बिजली-पानी संकट के खिलाफ भाजपा का विशाल आक्रोश प्रदर्शन,डीडीसी को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment