दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग:बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए बदमाश

दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग:बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए बदमाश
Views: 101
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग:बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए बदमाश
AI generated photo

रिपोर्ट: प्रशान्त कुमार अंबष्ट, गोमिया,

गोमिया: आईईएल थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना गर्वमेंट कॉलोनी निवासी अनीता देवी के साथ आईईएल दुर्गा मंडप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अनीता देवी बैंक से अपना काम निपटाकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से भाग निकले।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

सूचना मिलते ही आईईएल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अभिषेक किशोर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात को रिक्रिएट कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें स्टेट बैंक शाखा के कैमरे में दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वांग वन बी क्षेत्र में भी हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग और बसों से बैटरी चोरी जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल है।

थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग:बैंक से लौट रही महिला को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए बदमाश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment