Views: 26
0 0
चुनावी परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न।नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चुनावी परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न।नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे

बरहरवा संवाददाता। बंगाल में गुंडाराज का हुआ खात्मा,सुशाशन की बनेगी सरकार :राजकुमार भगत बरहरवा:-प.बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड और ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी!देश के कोने कोने से भाजपा के समर्थकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है,बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में…

चुनावी परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न।नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे
Read Time:3 Minute, 30 Second
चुनावी परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न।नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे

बरहरवा संवाददाता।

बंगाल में गुंडाराज का हुआ खात्मा,सुशाशन की बनेगी सरकार :राजकुमार भगत

बरहरवा:-प.बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड और ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी!देश के कोने कोने से भाजपा के समर्थकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है,बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में चुनाव के परिणाम बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा झण्डे के साथ जय श्री राम और बीजेपी जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूँजने लगे, सभी स्थानीय कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को बधाई दी और लोगों के बीच मिठाईयां बाँटी,साथ ही पटाखे फोड़ कर खुशी जाहिर की।इस दौरान बरहरवा नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि प.बंगाल में ममता बनर्जी की गुंडाराज वाली सरकार का प
पतन हो चुका है और सुशासन की सरकार बनने जा रही है ,बंगाल में डर का साम्राज्य खत्म और भाईचारा शांति और कानून का राज व्यवस्थित होने वाला है,वर्षो से वहाँ सनातनियो के साथ दुष्व्यव्हार और तुष्टिकरण की राजनैतिक माहौल बनाने वाली टी.एम.सी को बंगाल की जनता ने आईना दिखाने का काम किया है,
वहीं भाजपा के वरिष्ट नेता कमल भगत ने कहा कि देश की हर राजनैतिक दलों की नज़र प.बंगाल की चुनावी परिणामो पर टिकी थी लेकिन बंगाल की सनातनी जनता टीएमसी की गुलामी वाली नीतियों को दरकिनार कर भाजपा की “सबका साथ सबका विकास” वाली नीतियों पर विश्वास दिखाया है।अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था,महिला सुरक्षा और विकास का झंडा लहराएगा।भाजपा ने पाँच राज्यों में से तीन राज्यों में सबसे अच्छा चुनावी प्रदर्शन किया है जसके अनुरूप भाजपा हैट्रिक जीत के साथ सरकार बनाने वाली है।साथ ही भ्रष्टाचाररियों को उनकी करनी की सजा मिलेगी।बरहरवा नगर के साथ पतना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और मिठाईया बाँटी,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता कमल भगत,कुष्माकर तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत,पार्षद अमित भारती,सुमित गुप्ता,राजकुमार वर्मा,जयदेव महतो दिलीप साह,उषा भारती,पूनम भारती,चंदना देवी,प्रदीप दास,संजीत यादव,कुणाल मण्डल,चौकीदार हँसदा,सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports