स्थानीय समाचार

जहरीला पदार्थ खा कर पति एवं पत्नी ने किया आत्महत्या

Views: 208
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
जहरीला पदार्थ खा कर पति एवं पत्नी ने किया आत्महत्या

पाटन संवाददाता सीताराम सोनी की रिर्पोट:-

पाटन (पलामू ):- सामाजिक प्रतिष्ठा तार तार होने के कारण अपनों से दूरी बनने पर एक अधेड़ दंपति ने आत्महत्या कर ली। ये मामला पलामू जिले के पाटन थाना के बरडीहा गांव का है।बरडीह निवासी नवल किशोर दुबे (58) एवं चम्पा देवी (55) ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों को इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में पडोस गांव की दलित समुदाय की लड़की को भगा ले जाने का आरोपी सह दंपत्ति के पुत्र को लेकर गोतिया-परिवार के लोगों से दूरी बन गई थी।साथ ही उसका आपराधिक कृत्य में नाम आ गया था।

जहरीला पदार्थ खा कर पति एवं पत्नी ने किया आत्महत्या

सामाजिक प्रतिष्ठा पर अपनों के कारण
लगातार आघात होने से दंपत्ति तनाव में चल रहा था।
पलामू जिले के बड़े कर्मचारी नेता नारद दूबे के पुत्र नवल किशोर दूबे व उनकी पत्नी सोमवार को दिन में करीब 11 बजे जहर खा लिये।जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को तत्काल मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजन समेत गांव व समाज
के लोग काफी सदमे में हैं।
घटना की जानकारी मिलते हुए अस्पताल में भी काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। मुखिया सुमन गुप्ता अस्पताल पहुंचकर दोनों शव का शीघ्रता से पोस्टमार्टम करवाया।दोनों मृतक को आज अंतिम संस्कार किया गया।मृतक दंपत्ति साधारण किसान थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button