Read Time:1 Minute, 18 Second
पलामू:- नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन रविवार को दोपहर दो से शाम 5 बजे तक मेदिनीनगर शहर के चार केंद्रों पर आयोजित किया गया है।परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा द्वारा धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।
इस निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार,लाठी,भाला,गड़ासा,छुरा, लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।100 मीटर की परिधि में पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ मजमा बनाकर नहीं चलेंगे।
इस परिधि के अंदर कोई भी संस्था एवं व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा।इसके अलावे केंद्रों के 100 मीटर के परिधि में अंदर सभी फ़ोटो स्टेट की दुकान को बंद रखा जायेगा