लातेहार, 01 मई 2026:
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दामोदर घाटी निगम (DVC) की तुबेद कोयला खदान में श्रमिक दिवस का आयोजन उत्साह, एकजुटता और गर्व के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में खदान के श्रमिकों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों ने पूर्ण सुरक्षा उपकरण (PPE) के साथ भाग लेकर सुरक्षा और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस अवसर का सबसे बड़ा आकर्षण वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 मिलियन टन (6 MT) कोयला उत्पादन लक्ष्य की सफल प्राप्ति रहा। इस उपलब्धि पर सभी श्रमिकों और अधिकारियों ने एकजुट होकर हाथ उठाकर टीम भावना, समर्पण और सामूहिक गौरव का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों को खनन कार्य की रीढ़ बताते हुए सुरक्षा, उत्पादकता और टीम वर्क के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खदान की सफलता में हर श्रमिक की भूमिका अहम है और सुरक्षित कार्य प्रणाली ही निरंतर प्रगति की कुंजी है।
समारोह में उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) शंकर दयाल सिंह, मानव संसाधन प्रबंधक एवं श्रम कल्याण अधिकारी रवि प्रकाश तिवारी, प्रबंधक (खनन) शैलेन्द्र कुमार, अमित चक्रपाणि, वरिष्ठ सर्वेयर प्रशांत कुमार, सहायक प्रबंधक (आईटी) फैसल नवाज़, यूनियन प्रतिनिधि बिमलेश कुमार, ओवरमैन अरबिंद साहू, प्रोजेक्ट मैनेजर (DML) एम.डी. शाहिद इकबाल, सहायक प्रबंधक सतीश कुमार सिंह सहित DML टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।