Views: 100
0 0
लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता लातेहार पुलिस अधीक्षक ने की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सरकार की…

लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा
Read Time:2 Minute, 32 Second
लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता लातेहार पुलिस अधीक्षक ने की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पुरस्कार राशि के वितरण, जमीन आवंटन, बच्चों की शिक्षा, आवास सुविधा, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य बीमा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।

लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि लातेहार पुलिस और जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समाधान के लिए वे बेझिझक प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

इसके साथ ही पुलिस एवं प्रशासन ने क्षेत्र में सक्रिय शेष नक्सलियों से अपील की कि वे झारखंड सरकार की “नई दिशा” आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा में शामिल हों और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 से अब तक “नई दिशा” नीति के तहत छिपादोहर थाना क्षेत्र में 12 और पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है।

इस अवसर पर बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पुलिस की पहल, “नई दिशा” से मुख्यधारा में लौटने का बढ़ा भरोसा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports