Views: 63
0 0
जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता पर सख्ती,उपायुक्त बोले—पवित्रता से कोई समझौता नहीं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता पर सख्ती,उपायुक्त बोले—पवित्रता से कोई समझौता नहीं

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।…

जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता पर सख्ती,उपायुक्त बोले—पवित्रता से कोई समझौता नहीं
Read Time:3 Minute, 3 Second
जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता पर सख्ती,उपायुक्त बोले—पवित्रता से कोई समझौता नहीं

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में मॉनिटरिंग सिस्टम, सूचना संप्रेषण व्यवस्था एवं तैनात कर्मियों की सक्रियता का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर अनुशासित, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखें। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने प्रथम पाली में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), राजकीयकृत गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, जीएलए कॉलेज एवं जनता शिवरात्रि इंटर कॉलेज, जबकि द्वितीय पाली में बीएन कॉलेज, हमीदगंज एवं योध सिंह नामधारी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन के सुदृढ़ निगरानी तंत्र और कड़ी व्यवस्था के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor